भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा ने सेनेटरी पैड बाट कर महिलाओं को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा द्वारा मसूरी कें रेस्ट हेवन (कैमल बैक रोड पर लगभग 50 बालिकाओं व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किये वह उनको स्वच्छता के बारे मंे जागरूक किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में वह उसका लाभ के बारे में जानकारी दी। सपना शर्मा ने कहा कि महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए और समाज में स्वच्छता प्रति जागरूकता लाने के लिए ये प्रयास किया है। लड़कियों और महिलाओं को इसके इस्तेमाल और जरूरत के लिए जागरूक कर रहे हैं। जागरूकता न होने की वजह से महिलाओं में गंभीर बीमारियां का शिकार होना पडता है। । सपना शर्मा ने महिलाओं को इस से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया और उनके सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर युवा मोर्चा सदस्य किरन थापा भी उपस्थित रही।