दीनदयाल अंत्योदय योजना -राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
मसूरी। नगर पालिका परिषद एवं हिलदारी के तत्वाधान नगर पालिका परिषद के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विजय नेगी, सिटी मिशन मैनेजर द्वारा आजीविका के उपक्रमों को आगे बढ़ा कर महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।साथ ही सिटी मिशन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। इंडियन बैंक से आए प्रतिनिधि शारदा द्वारा मुद्रा लोन, सुरक्षा बीमा योजना, लाइफ इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से बताया। विजय नेगी द्वारा बताया गया स्वयं सहायता समूह का निर्माण कर समूह में बनी वस्तुओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फ्लिपकार्ट के माध्यम से जोड़ा जा रहा है ताकि समूह की आमदनी ज्यादा से ज्यादा हो सके।
नगर पालिका परिषद अधिशासी अभियंता आशुतोष सती द्वारा बताया गया कि महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को खुद पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित किया और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हार ना मानने की बात कही। उन्होंने कहा की दृढ़ता से ही सफलता मिलती ह। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के तहत जागरुक किया जा रहा है।हिलदारी से अरविंद कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह में निर्यात गुणवत्ता का उत्पाद निर्मित करने की क्षमता है समूह के सफल संचालन से हर महिला का आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार हो सकता है। मसूरी वन प्रभाग बद्री गार्ड रंेजर मेधावी कीर्ति ने बताय कि कई महिला समूहों को जोड़कर उत्पाद बनाए हैं और जिनकी लगातार बाजार में मांग बढ़ती जा रही है और इससे स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार के साथ ही आर्थिक रूप से भी सहायता मिल रही है।। इस मौके पर किरण राणा ,वीरेंद्र बिष्ट, सुनील थपलियाल ,रुबीना अंजुम, कमल राजपूत, अभिलाष, अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।