2022 में होगी भाजपा की सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों में उनके स्वरोजगार के तहत कार्य कर रही : सुषमा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विजय शर्मा
डोईवाला। भाजपा महिला मोर्चा क्या कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भानियावाला दून जाएगा रेस्टोरेंट में आयोजित किया। डोईवाला के एक रेस्टोरेंट में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जिसमें जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर व जिला महामंत्री ममता नयाल एवं सभी मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ का स्वागत अभिनंदन किया और ममता नयाल द्वारा कार्यक्रम को संचालन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर उपस्थिति में महिला मोर्चा के 6 मंडल अध्यक्षों के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर चर्चा की गई प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ ने महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यो एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं जिसके लिए गाइडर फॉरेस्ट गार्ड महिलाओं को भर्ती किया जाएगी ब्याज मुक्त ऋण से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। डोईवाला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा आर्य ने कहा कि 2022 में होगी भाजपा सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों में उनके स्वरोजगार के तहत कार्य कर रही है जिसका लाभ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार करने में अपने आप में आत्मनिर्भर हो रही है जिसका महिलाएं सरकार का धन्यवाद कह रही है ऐसी पहली सरकार है जो महिलाओं के हित में कार्य कर रही है और प्रदेश का विकास भी धरातल पर जनता को दिख रहा है जिसका लाभ आने वाले विधानसभा 2022 में जनता द्वारा भाजपा की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का कार्य जनता जनहित में करने जा रही है और समस्त महिलाओं को आने वाले 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत, वेदप्रकाश कंडवाल , सुंदर लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी कुसुम सिद्धू, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकला ध्यानी , सुनीता नौटियाल, मंडल मंत्री राममूर्ति, मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल, मंडल अध्यक्ष माजरी सुमन लता, मंडल अध्यक्ष थानों गीतांजलि रावत, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश उषा जोशी, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर समा पंवार, मंडल अध्यक्ष बीरभद्र रजनी बिष्ट, गीतांजलि रावत, आरती लखेडा, संगीता गिरी, कुसुम शर्मा, रजनी ध्यानी, उषा जोशी, रजनी बिष्ट, सरिता सोलंकी, पुष्पा कुमारी, रागनी जौहरी मनजीत कौर, रेनू चौधरी, सुमन लता, शशी नेगी, पूनम चौधरी, उषा जोशी अर्चना कौशल, कृष्ण लाल, ज्योति देवी, आशा सेमवाल, इंदु तिवारी, विजयलक्ष्मी आदि समस्त कार्यकारिणी व पदाधिकारी उपस्थित थे।