2 मई से सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेगे
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सुनील सोनकर
उत्तराखण्ड में ठेका प्रथा का विरोध, सफाई कर्मियों की स्थाई नियुक्ति सहित कई मांगों को लेकर देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मी संघ आंदोलनरत है। संघ की ओर से पूरे प्रदेश में अधिकारी यात्रा निकालकर सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। वही सरकार की अनदेखी के कारण पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी परेशान है जिसको लेकर संघ द्वारा सरकार को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होने कहा कि अगर सरकार द्वारा जल्द सफाई कर्मचारी महासंध की मागों को नही माना जाता तो 2 मई से सम्पूर्ण प्रदेश के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर देगे वही मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जायेगा। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मी संघ के मसूरी अध्यक्ष कृष्णा ने कहा कि अधिकार यात्रा के साथ संध के कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार सरकार को ज्ञापन दे रहा है परंतु सरकार सुनने को तैयार नहीं है। सफाई कर्मचारियों के उत्तराखंड के परिवेश में काफी दयनीय हालत है सरकार द्वारा ठेका प्रथा के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति कर उनके अधिकारों का हनन कर रही है । मसूरी नगर पालिका में भी ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों को एक समान एक वेतन नहीं मिल पा रहा है ना ही कर्मचारियों को उनके अधिकारों के साथ सरकार द्वारा मुहया सुविधाये मिल पा रही है। सिसे कर्मचारियों सरकार की कार्यप्रणाली से काफी परेशान है।उन्होंने कहा कि अधिकार यात्रा के तहत सभी सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जा रहा है और प्रदेश स्तर पर लड़ी जा रही है लड़ाई में सभी का साथ मांगा जा रहा है उन्होंने कहा कि 2 मई को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया है ऐसे में अगर सरकार तब भी नहीं जागी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।