घर घर जाकर जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा: कांग्रेस
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी आज दिनांक 12,4,2021 को ब्लॉक कांग्रेस काठगोदाम हल्द्वानी की बैठक काठगोदाम रेलवे कॉलोनी में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विषयों पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा शहर में बढ़ रहे नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने को लेकर चर्चा हुई बैठक में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा उनके सुख-दुख में खड़े रहना होगा और महंगाई को लेकर जनता को सरकार की विफलता के बारे में बताना होगा जहां एक और युवा बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहा है महंगाई अपने चरम पर है कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बनना होगा और सरकार की विफलता को जनता को बताना होगा बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट मयंक भट्ट वार्ड अध्यक्ष रामू भारती गिरीश तिवारी प्रदीप बिष्ट भगवती जोशी अनीता बिष्ट भीम सिंह मेर भास्कर कांडपाल ऋषभ भारती अमर सिंह बहादुर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।