महंत रवि पुरी महाराज में श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज के शुभ स्वास्थ्य के लिए किया गंगा में दुग्धाभिषेक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
अंकुर गोयल और पीयूष जाटव
हरिद्वार | तीर्थ नगरी हरिद्वार में शहर के बीचों बीच स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा माया पुर हरिद्वार ( उत्तराखंड) | प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट पर आज मंदिर के पुजारी एवं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के महंत रवि पुरी जी महाराज ने माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के महा सचिव महंत श्री रविन्द्र पुरी जी महाराज के स्वस्थ होने के लिए माँ गंगा जी की पूजा अर्चना करते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की | इसके साथ साथ सम्पूर्ण देश में फैली इस कोरोना महामारी बीमारी से पीड़ितों के लिए भी माँ गंगा जी से उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की | कोरोना काल में भी महंत श्री रविन्द्र पुरी जी महाराज ने सरकार से लेकर सभी जरूरत मंदों की भी काफी मदद की | महंत रवि पुरी जी महाराज ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए सभी को सरकार की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए | तथा सभी को मॉस्क,सैनिटाइजर एवं दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए | जिससे सभी देश वासी सुरक्षित रह सकें | स्वस्थ रहने सकें |