तीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
दिलशाद अली
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
लक्सर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रायसी पुलिस चौकी प्रभारी रणवीर चौहान मय हमराह चेतक पुलिस कर्मी अजय सिंह व देवप्रकाश वीरेन्द्र राजेन्द्र को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार देर रात्रि को रायसी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ ग्राम कंकरखाता निवासी जोनी पुत्र दलमीर सिंह को टंकी के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। एसआई रणवीर चौहान ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिसे देखते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर रणजीतपुर से कंकरखाता बिक्री के लिए लाई जा रही कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों से भी शिकायतें मिल रही हैं। जिसे देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में एस आई रणवीर चौहान कांस्टेबल अजय सिंह पंवार देवप्रकाश राजेन्द्र वीरेन्द्र आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।