नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने पत्रकार साथियों के निधन पर श्रद्धांजलि दी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी हरिद्वार/हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) की जनपद इकाई ने एक वर्चुअल बैठक में कोरोना से जान गवाने वाले यूनियन के सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार हसीन खान एवं सुदेश जोहरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। यूनियन ने इसे पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
यहां आयोजित एक वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा में अमर उजाला पंतनगर के संवाददाता रहे वरि पत्रकार हसीन खान एवं खेड़ा, रुद्रपुर निवासी सुदेश जोहरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और उनके परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सप्ताह भर के भीतर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स से जुड़े रहे दो-दो पत्रकारों की मौत से संगठन में दुख और शोक की लहर है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि दिवंगत मीडिया कर्मियों के आश्रितों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाय। बैठक में विक्रम सिंह सिद्धू, सुदेश आर्या, सूर्या सिंह राणा, अश्वनी धीमान, प्रमोद कुमार, नवीन पांडे,, धीरेंद्र सिंह रावत, रेखा नेगी, संजू पुरोहित, भगवती प्रसाद गोयल, धन सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह, सुनील शर्मा, संजय अग्रवाल, अकरम फारुकी, अनिल कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सूर्या दीपक नेगी, विनोद चौहान, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इधर एन यू जे उत्तराखंड के सक्रिय सदस्य अमर उजाला के संवाददाता हसीन खान एवं खेड़ा रुद्रपुर के सुदेश जोहरी के निधन पर पत्रकारों ने गहरा दुःख जताया। दोनों पत्रकारों के निधन पर एन यू जे उत्तराखंड ,नैनीताल एवं हल्द्वानी नगर इकाई ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा शान्ति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, प्रदेश महामंत्री अरुण मोगा, उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, प्रचार मंत्री संदीप पाण्डे, कोषाध्यक्ष दया जोशी,जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री सुरेंद्र मौर्या, पूरन रूबाली, अंकुर सक्सेना, देवेंद्र मेहरा, भास्कर मिश्रा, आफताब भाई,राजकुमार केसरवानी, विजय गुप्ता, हेम लोहनी, भीम सिंह,भानु बोरा, दिनेश सिंह राणा, बसन्त जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, धर्मानंद खोलिया, शंकर दत्त पांडेय, समेत सभी साथियों ने गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।