घर-घर जाकर बांटे मास्क और सेनीटाइजर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पीयूष चौहान
अर्जुन विहार एवं शांति विहार - आर्यनगर के बूथ न० 164 में घर - घर जाकर बांटे मास्क, साबुन और सैनिटाइजर।*
भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सौजन्य से आर्य नगर बूथ नंबर 164 पर बूथ के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा अर्जुन विहार एवं शांति विहार आर्यनगर के 180 घरों में घर-घर जाकर मस्क, सैनिटाइजर एवं हाथ धोने के लिए साबुन वितरित किए गए। बूथ अध्यक्ष विवेक शर्मा ने सभी को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने एवं बिना किसी कार्य के घर से बाहर ना निकलने के लिए आवाहन किया साथ ही उन्होंने समय-समय पर सैनिटाइजर एवं साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ मास्क पहनने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह सामग्री प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी के सौजन्य से वितरित की गई।