विशाल के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे पुलिस
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
विनोद धीमान
लक्सर:पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से मिशन हौंसला के तहत सभी पुलिसकर्मियों को संकट की स्थिति में लोगों की हरसंभव मदद कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत मानवता दिखाते हुए चेतक पुलिसकर्मी संजय व उत्त्तम ने लकसर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी विशाल के लिए एक आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कराई। आक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर विशाल के परिजनों को सौंपा गया। लक्सर स्थित पुलिस चौकी मेन बाजार के इन्चार्ज अशोक कश्यप के द्वारा किए गए अथक प्रयास से मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया।आपको बतादे कि बृहस्पतिवार को लक्सर के बहादरपुर निवासी विशाल वत्स की तबीयत अचानक खराब हो जाने से आक्सीजन की कमी होने लगी।चिकित्सक द्वारा आक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता बताने पर विशाल को काफी प्रयास करने के बाद भी कहीं से आक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल सका था। काफी प्रयास करने के बाद विशाल ने चौकी प्रभारी अशोक कश्यप से आक्सीजन सिलिंडर दिलाने का अनुरोध किया। चौकी प्रभारी के अथक प्रयास के द्वारा एक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई। मिशन हौसला के तहत पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है।