युवा मोर्चा सेवा अभियान का मजबूत प्रहरी ...सचिन गुर्जर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
हनी कथूरिया
बहादराबाद मंडल युवा मोर्चा भाजपा द्वारा किया गया सेवा कार्य:-
ग्राम रोशनाबाद में बहादराबाद मंडल युवा मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत गांव के लोगों एवं फैक्ट्री के वर्करों एवं मजदूरों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए तथा कोरोना महामारी के संबंध में पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां ग्राम वासियों को दी गई।
इस अवसर पर *जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा की केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी जिलों के सभी मंडलो में युवा मोर्चा सेवा का कार्य करेगा एवं युवा मोर्चा हरिद्वार इस पर प्रतिबद्ध है,उसी कड़ी में आज रोशनाबाद में युवा मोर्चा द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए।*
*मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल ने कहा कि युवा मोर्चा बहादराबाद अपने सेवा कार्य से क्षेत्र में दिन प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराता आया है,ऑक्सिजन सिलिंडर की आपूर्ति से लेकर टीकाकरण में सभी वर्गों की सहायता करता आया है और आगे भी ऐसे निरंतर सेवा कार्य हमारे द्वारा किए जाएंगे।।*
*मंडल महामंत्री नवजोत सिंह ने कहा कि युवा समाज प्रथम पंक्ति में से एक है तो सामने से चुनौतियों से लड़ने का कार्य युवाओं का भी है इसी के तहत युवा मोर्चा द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण से लेकर वैक्सीनेशन कैंप तक समाज के सभी वर्ग की सहायता करते हुए सेवा कार्य युवा मोर्चा निरंतर करता रहेगा।।*
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुनील पाल मंडल मंत्री गोपी चौहान,पवन कुमार, रविंद्र पाल ,सोशल मीडिया प्रमुख मनोज चौहान,मीडिया प्रमुख राकेश पाल,कोषाअध्यक्ष सचिन चौहान,करण अरोड़ा,शिवम,पारस ,सागर,हेमंथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे