वानप्रस्थ आश्रम के बुजुर्गों द्वारा कोविड नियमों के पालन करने पर कोरोना इनको स्पर्श भी नहीं कर पाया - मदन कौशिक
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी / हरिश वलेजा
हरिद्वार - आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में 4 बेड के हॉस्पिटल का उद्धघाटन प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार पांडेय एवं संचालन डॉ सुरेन्द्र शर्मा ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में इस आश्रम के सभी सम्मानित बुजुर्ग साथियों ने जिस प्रकार कोरोना के नियमों का पालन किया उसका ये परिणाम निकला कि इतनी संख्या में सीनियर सिटीजन लोगो के होने के बावजूद भी कोरोना इनको छू भी नही पाया।ये सभी हमसब के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।उन्होंने कहा कि इस आश्रम के हॉस्पिटल के लिए जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी पूर्व की भांति मैं निभाउंगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्दी ही आश्रम में सिविर कार्य, सड़क निर्माण, एवम हॉस्पिटल सम्बन्धित जो भी आवश्यकता होगी उनको जल्दी पूरा किया जाएगा।
आश्रम के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष ने जो भी आश्रम की आवश्यकता थी हमेशा पूरा किया आश्रम का प्रत्येक सदस्य उनका हमेशा आभारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद राजेश शर्मा, सपना शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट, आश्रम उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल,ओमप्रकाश,मंत्री सविता शर्मा,जितेंद्रीय, उपमन्त्री शोभा छबड़ा आदि आश्रम के सदस्य उपस्थिति थे।