जन्मदिन पर जनसेवा करके ईश्वर का करें शुक्रिया: कैलाश भंडारी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने अपने जन्म दिवस पर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में वृक्षारोपण कर जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन तथा कोरोना से बचाने वाली सामग्री का वितरण किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व एवं शिवालिकनगर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के निर्देश पर सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के अनुसार भाजपा के शिवालिकनगर मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों को राशन सामग्री तथा कोरोना से बचाव हेतु मास्क,सैनिटाइजर तथा कोरोना किट वितरित की गई। इससे पूर्व उन्होंने टिहरी विस्थापित कॉलोनी स्थित राम मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके द्वारा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके पश्चात सामग्री वितरण के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने बताया कि कोरोना कर्फ़्यू के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को निरंतर हरसंभव मदद दी जा रही है। मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण गरीब जनता को किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत नालियों व नालों की सफाई के साथ ही मौहल्लों में घर-घर जाकर सफाई की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गली-गली सैनेटाइजर का छिड़काव भी किया गया है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके। कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान के अनुरूप आज अपना जन्मदिवस मनाया है। ऐसे मौके पर सभी को जनता की सेवा करके ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना महामारी के प्रति सावधानी बरतते हुए सुरक्षा कवच के रूप में कोरोना वैक्सीन लगवाने का आग्रह किया। कैलाश भंडारी ने कहा कि धरती पर जन्म लेने वाले प्रत्येक मानव का फर्ज बनता है कि वह प्रकृति के प्रति अपने उत्तदायित्वों का भली-भांति निर्वहन करते हुए वृक्ष लगाए,तभी हम सभी प्रकृति के कर्ज को उतार सकते हैं।