विश्व हिंदू संस्था के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भोला शर्मा ने की पदाधिकारीयों की नियुक्ति।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार। विश्व हिंदू संस्था के उत्तराखंड प्रदेश में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर क़ुर्ल नियुक्त मुख्य बॉडी हरिद्वार के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार बने, संस्था राष्ट्रीय कैंप कार्यालय वैष्णवी अपार्टमेंट कनखल हरिद्वार उत्तराखंड में एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने की व संचालक विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने किया। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भोला शर्मा द्वारा संस्था उत्तराखंड प्रदेश के पदों पर फेरबदल करते हुए उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर क़ुर्ल, प्रदेश महासचिव राजेश जोशी, प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष गगन नामदेव, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम मखीजा, हरिद्वार जिला अध्यक्ष मेन बॉडी विशाल, जिला महासचिव दीपांशु फतलानी, जिला उपाध्यक्ष शिवम भारद्वाज, जिला सचिव आयुष पंडित व राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने विधि वक्त सभी लोगों को नियुक्ति पत्र देकर उनकी जिम्मेदारी से उनको अवगत कराया। संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने सभी नवनियुक्त को मुंह मीठा कराकर फूल माला से उनका स्वागत कर अभिनंदन एवं बधाई दी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे प्रदेश के संस्था के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हो गया, प्रदेश सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों का दिशा निर्देश पर आदेश का पालन करते हुए संस्था को आश्वासन दिया कि वह हिंदुत्व राष्ट्र एवं समाज हित के काम कर संस्था की नीतियों को संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार एवं संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति के दिशा निर्देश पर चलते हुए संस्था की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।