भाजपा शिवालिक नगर मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भाजपा शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा ने मंडल की कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा की जिसमें दो मंडल मंत्री तथा एक मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के शिवालिक नगर मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा द्वारा शिवालिक नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद जिला अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान की सहमति से मंडल कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में वीरेंद्र अवस्थी तथा रंजीत बिष्ट को मंडल मंत्री एवं गगन उपाध्याय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा ने मंडल की कार्यकारिणी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वह सब पार्टी की नीतियों एवं सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।