मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 में फिर बनाएंगे सरकार - सचिन गुर्जर
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - भारतीय जनता युवा मोर्चा हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेतृत्व मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रुड़की मे पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड के नए सीएम बनने पर मिठाई वितरण की, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता के रूप में कार्य किया, अपने कर्मठता और कार्य करने की क्षमता के बल के कारण उसके बाद भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रहे,
निश्चित रूप से आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में जोश बढ़ेगा उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में एक बार फिर विकास की गति मे तेजी आएगी और 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार दोबारा बनेगी
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रुड़की पश्चिम कुनाल सचदेवा, मंडल अध्यक्ष रुड़की पूर्वी हर्षित गर्ग, मंडल मंत्री सूर्या प्रताप, रोहित जैन, विपिन सैनी, सुनीत तोमर, माणिक्य वादवा, कुशाग्र गर्ग,मोहित चौधरी,हिमांशु चौधरी शुभम राठी अंकित सुसाडा, गौरव शर्मा, अभय कौशिक, अर्पित गुप्ता, प्रयाग राज, विशाल चौहान, अखिल गुप्ता, चर्चित वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।