उत्तराखंड राज्य को नहीं मिला सवा चार वर्षों में स्थाई मुख्यमंत्री :-सचिन बेदी
गौरव अरोड़ा
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुए लगभग 21 वर्ष होने जा रहे हैं। इस दौरान उत्तराखंड राज्य की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अब तक अलग-अलग दलों से 11 जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुके हैं, जो कि बड़ा ही आश्चर्य जनक है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विधानसभा हरिद्वार सचिन बेदी एडवोकेट ने कहा कि " *चेहरा नया- काम वही"* के आधार पर राज्य सरकार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में भाजपा की सरकार है और भाजपा के सरकार बने हुए लगभग सवा 4 वर्ष व्यतीत हो चुके हैं,परंतु राज्य सरकार इन सवा 4 वर्षों में एक भी स्थाई मुख्यमंत्री नहीं दे सकी।भाजपा नेतृत्व द्वारा बार-बार मुख्यमंत्री बदलने का खेल खेलकर लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है और राज्य की जनता को धोखा दिया जा रहा है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है, और अपनी साख बचाने के लिए बार-बार मुख्यमंत्री बदलकर लोकतंत्र का मजाक बना रही है तथा प्रदेश की भोली-भाली जनता को धोखा देने का काम कर रही है। राज्य सरकार जनता के बारे में कम अपने बारे में ज्यादा सोचती हैं। राज्य में अब से पहले भी भाजपा का शासन रहा, परन्तु भाजपा अपना शासनकाल एक मुख्यमंत्री को लेकर कभी पूरा नहीं कर सकी। प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों को अब अच्छी तरह से समझ चुकी हैं। तथा अब इसके बहकावे में आने वाली भी नहीं है। भाजपा व इसकी जनविरोधी नीतियों से राज्य की जनता का मोह भंग हो चुका है। जिसका जवाब उत्तराखंड राज्य की सम्मानित जनता आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष -2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर भाजपा को देने वाली है।