शिवालिक नगर मण्डल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार: भाजपा शिवालिक नगर मंडल के अंतर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष,एक महामंत्री,दो मंत्री,एक कोषाध्यक्ष,एक मीडिया प्रभारी,एक सोशल मीडिया प्रभारी तथा सात सदस्य बनाए गए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बहरोज आलम एवं शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा व मंडल के अन्य वरिष्ठ जनों की संस्तुति व सहमति से बुधवार को शिवालिक नगर मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुजात अली द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई । मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी में 2 उपाध्यक्ष हरभजन सिंह,मोहम्मद नजीर,महामंत्री कोमल सिंह,2 मंत्री मोहम्मद साजिद,गुरविंदर सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश सिंह नायक,सोशल मीडिया प्रभारी संजीव मुकुंद,मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह और 7 कार्यकारिणी सदस्य पराग जैन,राकेश कुमार जैन, ज्योति प्रसाद नायक,चमन सिंह,अशोक सिंह,देवेंद्र सिंह,राजकुमार बनाए गए हैं।
मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए आशा जताई कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारी भाजपा की रीति-नीति के अनुसार कार्य करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा लोगो को भाजपा पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त कार्यकारिणी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग भाजपा सरकार एवं विधायक आदेश चौहान द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों व जन कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजात अली ने मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिवालिक नगर मंडल के सभी क्षेत्र की भागीदारी अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी मे की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभायेंगे। अपनी पार्टी व संगठन के साथ ही विधायक आदेश चौहान को भी मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।