भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया एवं सोशल मीडिया वर्कशॉप हैदराबाद तेलंगाना में हुई संपन्न।
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार - सोशल मीडिया ओर मीडिया का राजनीति में क्या महत्व है और कैसे भाजपा महिला मोर्चा को दोनों प्लेटफार्म पर मजबूती प्रदान कर सकते हैं और अन्य मुद्दों पर हैदराबाद तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया एवं सोशल मीडिया वर्कशॉप संपन्न हुई जिसमें उत्तराखंड से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा एवं सोशल मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी (गढ़वाल) ने भी प्रतिभाग किया सोशल मीडिया और मीडिया का राजनीति में क्या महत्व है और हम कैसे महिला मोर्चा को दोनों प्लेटफार्म पर मजबूती प्रदान कर सकते हैं डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। रंजना चतुर्वेदी ने कहा हैदराबाद तेलंगाना में भाजपा की पूरी टीम का इतना अच्छे से स्वागत और सत्कार किया गया जो अविस्मरणीय है हमें कोई असुविधा ना हो इस बात का पूरा ख्याल रखने के साथ साथ हमें पूरी टीम का बहुत प्यार मिला और हमें लगा ही नहीं कि हम अनजाने शहर में हैं हमें गर्व महसूस हुआ खास करके भाजपा महिला मोर्चा तेलंगाना का हम बहुत आभार प्रकट करते हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने हमें हैदराबाद भेजकर जो हम पर विश्वास जताया है उसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रितु खंडूरी भूषण जी का हम हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। इस वर्कशॉप में संगठन महामंत्री वी एल संतोष जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वानाथी श्रीनिवासन , राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ,राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी , तेलंगना प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय ,राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया सुजाता पाधी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीतू दब्बास द्वारा वर्कशॉप को संबोधित किया गया।