सामाजिक संगठनों ने किया हॉकी स्टार का भव्य स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
फुरकान अंसारी
हरिद्वार: हॉकी स्टार वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचते ही बीएचईएल सेक्टर 1 ट्रेनिंग स्कूल पर दलित समाज के संगठनों द्वारा वंदना कटारिया को बुके शॉल उड़ाकर और भारत का संविधान देकर सम्मानित किया गया। संगठन के तमाम लोग सुबह 9:00 बजे से ही वंदना कटारिया का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वंदना कटारिया पहुंची तो वंदना कटारिया जिंदाबाद,भारतीय हॉकी खिलाड़ी जिंदाबाद,उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के जोरदार नारों से बीएचईएल का प्रांगण गूंज उठा।
स्वागत करने वालों में तीर्थ पाल रवि सीपी सिंह मनजीत सिंह मनजीत नौटियाल योगेंद्र पाल रवि, बीपीएस तेजयान, नेपाल पार्षद सतीश कुमार संदीप कुमार अजय मुखिया कृष्णपाल अमरजीत अरुण कुमार चंद्रपाल सोमपाल ठेकेदार चंद्रशेखर पूर्व पार्षद (रुड़की) विशाल कांटे मनोज जाटव अरविंद कुमार सुमेर चंद मंथन प्रकाश चंद, अशोक कुमार राजेश पालीवाल बलराम जयसवाल अमर सिंह जयपाल सिंह प्रवीण मौर्य विजयपाल जगपाल सिंह, रमेश कुमार भूषण, राजेंद्र सिंह, कटारिया पार्षद राजन कुमार, गौतम आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।