स्वतंत्रता दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
पंकज राज
हरिद्वार : स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा शिवालिक नगर मंडल द्वारा "मेरा संकल्प एक दौड़ देश के नाम" मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
दौड़ को मुख्य अतिथि शिवालिक नगर नगरपालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहान,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा व हरिद्वार प्रभारी हिमांशु चमोली द्वारा अटल वाटिका चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह मैराथन दौड़ अटल वाटिका चौक से आरंभ होकर नगर पालिका परिषद के कार्यालय पर समाप्त हुई। मैराथन दौड़ में शामिल हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित कर सभी को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान शिवालिक नगर भाजपा के मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव रौतेला,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, उपाध्यक्ष निशांत जेनर व गौरव गुज्जर ,मंडल मंत्री पुरुषोत्तम भारती, अश्वनी शर्मा सदस्य अंकुश मलिक, गौतम पाल ,सूरज डोभाल, विशाल पाल, सभासद रीना तोमर ,अशोक मेहता ,अजय मलिक, हरिओम चौहान ,पंकज चौहान, बबीता देवी ,पवन शर्मा ,चंद्रभान सिंह मंडल, अध्यक्ष अमरीश शर्मा ,मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, उपाध्यक्ष मनु रावत,कार्यकर्ता धर्मेंद्र विश्नोई, अजय अरोड़ा ,अमित भट्ट ,दीपक नौटियाल, गौरव रस्तोगी ,अनूप रावत, राजेश बालियान,आशीष रस्तोगी, रविंदर उनियाल आदि उपस्थित रहे।