भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया जगह जगह स्वागत
भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया जगह जगह स्वागत
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
आसिफ हसन
हरिद्वार।उत्तराखंड में भाजपा 2022 के मिशन 60 प्लस को लेकर बेहद उत्साहित है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा हाई कमान को लग भी रहा है कि भाजपा 2022 के विधान सभा चुनाव में जहा फिर से सत्तर काबिज होगी तो वही इस बार युवा नेतृत्व के साथ 60 प्लस का लक्ष्य भी भाजपा लेकर चल रही हैं।इसी कड़ी में भाजपा ने उत्तराखंड चुनाव प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ प्रहलाद जोशी के साथ दो अन्य सह प्रभारी भी नियुक्त किए थे जो आज सुबह साढ़े दस बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे।एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और तमाम कैबिनेट मंत्री तथा तमाम भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर प्रभारी का भव्य स्वागत किया इसके बाद एयरपोर्ट से होते हुए प्रभारी का काफिला भानिया वाला में पहुंचा जहां बड़ी संख्या में मोजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ प्रहलाद जोशी ने कहा की देव भूमि में भाजपा फिर से इतिहास बनाकर एक बड़ी जीत हासिल करेगी।