धीमान ट्रैक्टर्स पर बड़ी धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई
धीमान ट्रैक्टर्स पर बड़ी धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
जपप्रीत सिंह
हरिद्वार।लक्सर नगर मे भगवान विश्वकर्मा की जयंती हरिद्वार रोड स्थित धीमान ट्रैक्टर पर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई।इस दौरान हवन यज्ञ, व सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके अलावा विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों आदि की पूजा की गयी।तत्पश्चात भोजन प्रशाद वितरण किया गया। कराया। इस मौके पर वीरेन्द्र धीमान ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्यापार में तरक्की और उन्नति होती है, जो भी कार्य प्रारंभ किये जाते हैं, वे पूरे होते हैं।उन्होंने बताया के भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर भी कहा जाता है।देवेंद्र धीमान ने बताया के मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा पहले वास्तुकार और इंजीनियर हैं। इन्होंने स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, द्वारिका नगरी, यमपुरी, कुबेरपुरी आदि का निर्माण किया था। उन्होंने इस संसार की रचना करने में ब्रह्मा जी की मदद की थी।इस अवसर पर क्षेत्र के राजेन्द्र धीमान,कृष्णपाल धीमान,राकेश धीमान,लोकेश धीमान,मास्टर विनोद यादव,सतेंद्र कुमार, मोहन धीमान,वीरसिंह,विनोद चौधरी, जनेशर धीमान,सोमपाल चौधरी, धीरसिंह चौधरी,डॉ वेदपाल, संतराम चौधरी,रीना धीमान,नीतू धीमान,हंशिका, बबली सैनी,सुनील सैनी,अर्पित सैनी,श्रवण कुमार,नेपाल सिंह, आदि ने प्रतिभाग किया।