भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित आचार्य शर्मा को अर्पित की पुष्पांजलि
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित आचार्य शर्मा को अर्पित की पुष्पांजलि
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
गीतेश अनेजा
हरिद्वार। दूधाधारी चौक भूपतवाला में पंडित आचार्य शर्मा जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। भाजयूमो के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि पंडित आचार्य शर्मा जी पूरे विश्व के अंदर हिंदुत्व संस्कृति और संस्कारों के जनक थे जिन्होंने वंचित शोषित गरीब हर वर्ग को मजबूत करने का काम किया एक महान साहित्यकार एक दूरदृष्टि सोच जैसे महान गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित आचार्य शर्मा जी हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत भाजपा मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि आचार्य शर्मा जी पूरे विश्व के जनक थे जिनकी प्रेरणा से आज हरिद्वार का नाम विश्व पर्यटक स्थल पर स्थापित है देश विदेश के तीर्थ यात्री शांतिकुंज गायत्री परिवार में दर्शन करने आते हैं पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राम अवतार शर्मा सतनाम सिंह अर्पित अग्रवाल राकेश राजेश सोनी सनी गिरी रोहित भटनागर धनंजय अजय चौधरी जगत सिंह अशोकनगर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे