रोहन सहगल ने पुद्दुचेरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनोज ननकानी
हरिद्वार : त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुदुच्चेरी प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रोहन सहगल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर रोहन सहगल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारतीय जनता पार्टी समाज के निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने देश के विकास के लिए समाज के निर्बल वर्ग का विकास करने की बात कही थी जिसके लिए भाजपा सरकार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है।