भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा का रविवार को मसूरी में हुआ समापंन, मसूरी भाजपा मंडल ने किया भव्य स्वागत
सुनील सोनकर
मसूरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा की सुशासन यात्रा का रविवार को मसूरी में समापंन हो गया । मसूरी पहुंची सुशासन यात्रा का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव कुमार ने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड के साथ-साथ 18 राज्यों में भी चल रही है। इसका उद्देश्य ‘जनता को जानो और उनकी समस्याओं को निस्तारित करते है। भाजयुमो जनहित में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, सरकार और संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यशैली को जाना गया।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि सुशासन यात्रा के तहत 12 राज्यों के प्रतिनिधि ने भाग लिया है। उन्होने बताया कि युवा मोर्चा निरंतर राजनीति में रहते हुए सामाजिक कार्यों को कर रहा है, मगर जिस प्रकार से यह यात्रा विभिन्न राज्यों में निकाली जा रही है और उत्तराखंड के 4 जिलों में इस यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर उत्तराखंड को जानने और समझने का मौका मिला। वह उनके लिए आने वाले समय में प्रेरणा का काम करेगा और देव भूमि उत्तराखंड की अतिथि देवो भव और आत्मीयता का अनुभव कराया गया। उन्होने कहा एशिया की सबसे बड़ी टिहरी झील है जिसकी लंबाई 42 किलोमीटर के लगभग हे अनुभव भी इस यात्रा के दौरान मिले। पतंजलि जैसा योग पीठ और यहां का फूड पार्क विश्व विख्यात है जिसके बारे में भी विभिन्न राज्य से आये प्रतिनिधियों को दिखाया गया वही उत्तराखंड राज्य धार्मिक और पर्यटन के महत्व को बताया गया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय राजनीतिक क्षेत्र में युवाओं का ही होगा राजनीतिक क्षेत्र में किस स्तर तक हमको स्थापित होना है वह हमारी कार्यशैली पर निर्भर करता है। राजनीतिक कार्यशैली को बढ़ाने के लिए क्या-क्या सार्थक कर सकते हैं उस और निरंतर अध्ययन और प्रवास वाली विशेषता हम सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के नाम से विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड को जानने और समझने का है और जब यहां से अपने-अपने प्रदेशों में जाएंगे तो वहां पर इन अनुभव को साझा करेंगे। आप लोगों को अनुभव होना चाहिए कि वास्तव में यह देवभूमि है। इस यात्रा से जुड़े छोटी-छोटी स्मरण की बातें भी साथ लेकर जाए भाजपा की वैचारिक अधिष्ठान का यह सुशासन यात्रा के माध्यम से जिस प्रकार से पूरे भारत में किया जा रहा है। यह अपने आप में एक दूसरे को जानने और समझने का एक अद्भुत प्रयास है और युवा मोर्चा इसको आत्मसात कर रहा है। सर्वांगीण विकास के साथ हमारा कितना संबंध है कुछ और भी चिंतन करना आवश्यक है।
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा अपने राज्यों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है उसको समझने का इन यात्रा के माध्यम से एक अवसर मिलेगा निश्चित रूप से उत्तराखंड देव भूमि है। देवभूमि में हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन को समझेंगे। हमारा संगठन और हमारी सरकार के माध्यम से हम पूरे प्रदेश के अंदर जो सुशासन के कार्य हो रहे हैं उनको समझने का प्रयास करेंगे उन्होंने 12 राज्यों से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत गत किया और उनको विश्वास दिलाया सुशासन यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड में जो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन उपलब्ध कराया गया है उस रचना को समझने का अवसर मिलेगा।