रुड़की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा धस्माना ने लगाया बड़ा आरोप, कार्यक्रम में सम्मान के नाम पर केवल मिला अपमान
शिव प्रकाश
हरिद्वार : ऋषिकुल के ओडिटोरियम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा लिखित पुस्तक मै गंगा बोल रही हूं काव्य व गीत खण्ड प(२)के विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर रुडकी से आई भाजपा की स्पर्श गंगा से जुड़ी महिलाओं ने असंतोष जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि कार्यक्रम के दौरान स्पर्श गंगा की महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनकी उपेक्षा की गई है। उनका कहना था कि रुड़की से मात्र तीन-चार महिलाओं को ही सम्मानित किया गया है जबकि कोरोना काल के अलावा सभी कार्यक्रमों में उन्होंने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। इसके बावजूद भी सम्मानित होने वालों की सूची में उनका नाम नहीं है। आरोप है कि विरोध करने पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि सम्मान उसी का किया जाएगा जिसका नाम पैनल में दिया गया है।
रुड़की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा धस्माना ने कहा कि हमें कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने के नाम पर बुलाया गया था किंतु यहाँ पहुचने पर केवल अपमान किया गया है।
बहिष्कार करने वाली महिलाओं में दमयन्ती नेगी,मंजू रावत,प्रभा भट्ट,पुष्पा बुडाकोटी, प्रिती,मीतू,गुडी बडथवालनीता रानी,कमला कैंथोला शामिल रही।