उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट की अपील करती नजर आई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अर्धांगिनी
पीयूष चौहान
बनबसा: 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ इस प्रकार आएगी की भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ 47 सीटें लाने में कामयाब रही किंतु सुबह के मुखिया जिनके नाम पर पूरे उत्तराखंड में एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा गया वह अपनी विधानसभा सीट गवा बैठे। कारण जो भी रहे हो किंतु भारतीय जनता पार्टी ने यह ठाना हुआ था कि जिस चेहरे को सामने लेकर समूचे उत्तराखंड में चुनाव लड़ा गया उसी चेहरे को मुख्य सेवक के रूप में रखा जाएगा जिसके चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में रहे पुष्कर सिंह धामी को पुनः एक बार उत्तराखंड की बागडोर संभालने का मौका दिया गया तथा उन्होंने उत्तराखंड के बारे में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की किंतु अभी एक पड़ाव उपचुनाव का भी है जिसमें उत्तराखंड से लगभग 28 विधायकों द्वारा अपनी विधानसभा सीट छोड़ने का निर्णय पुष्कर सिंह धामी के लिए लिया गया जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तराखंड के संगठन के लोगों द्वारा चंपावत की सीट को उपचुनाव के लिए घोषित किया गया जहां पर लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के बड़े छोटे सभी कार्यकर्ता विधायक गण जनता से यही अपील करते नजर आ रहे हैं कि 31 मई उपचुनाव के दिन भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक वोट देकर सुबे के मुख्य सेवक के रूप में पुष्कर सिंह धामी को एक बड़ी जीत दिला कर कामयाबी हासिल कराने में सहयोग करें। इसी कड़ी में आज आज ग्राम फागपुर, बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी द्वारा लोगों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट करने की अपील की साथ ही सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तराखंड में मुख्य सेवक के रूप में पुष्कर सिंह धामी को आप सभी अपना आशीर्वाद देकर एक बार पुनः कमल खिलाने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने भारी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु 31 मई को उपचुनाव के दिन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर गंगोलीहाट से माननीय विधायक श्री फकीर राम टम्टा के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।