जरूरतमंद बच्चों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: मुन्ना लाल
सचिन शर्मा
गंगा सेवा ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी सामग्री
हरिद्वार: गंगा सेवा ट्रस्ट की ओर से भीमगोड़ा रामगढ़ स्थित संतोषी मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण एवं गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष मुन्नालाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। गंगा सेवा ट्रस्ट नर सेवा ही नारायण सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष शुभम जोशी ने बताया कि बच्चों को स्टेशनरी सामग्री जिसमें, कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल आदि वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद लोग और बच्चों की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर गंगा सेवा ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष मुन्ना लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष शुभम जोशी, राजीव गुप्ता, अमित श्रीकुंज, पवन चौहान, सुधीर, सुदामा प्रसाद, विकास कुमार, अशोक शर्मा, संतोष शुक्ला, ऋषभ वशिष्ठ, राकेश बड़थ्वाल, कृष्ण चौहान, कुसुम रानी, अनिता शर्मा, सुधीर गिरी आदि शामिल रहे।