गरीब कल्याण जन सभा में प्रदेश सरकार मंत्रीगण द्वारा जनता को दी गयी विकास योजनाओ की जानकारी...*
*#सहारनपुर ख़बर..*
*गरीब कल्याण जन सभा में प्रदेश सरकार मंत्रीगण द्वारा जनता को दी गयी विकास योजनाओ की जानकारी.
सहारनपुर को मिलेगा बस अड्डा एवं संचालित की जाएंगी परिवहन की बसें, अब नहीं होगी जन सामान्य को यातायात संबंधी कोई समस्या...*
*#सहारनपुर:-* लेबर कालोनी मैदान में आयोजित गरीब कल्याण जन सभा में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग दयाशंकर सिंह ने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी, उन्होने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में जितना विकास नहीं हुआ उससे ज्यादा 08 वर्षों में गरीबों के कल्याणार्थ विकास किया गया, दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैं इस मंच से घोषणा करता हूँ कि जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर हम बस अड्डे के स्थान को चिन्हित कर लेंगे तथा सहारनपुर से ए0सी0 बसों का परिचालन दिल्ली, लखनऊ, खाटू श्याम, बलिया के साथ अन्य स्थानों से भी किया जाएगा, इस अवसर पर मेरठ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक देवेन्द्र निम, मुकेश चौधरी - किरत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. चन्द्रमोहन, मेयर संजीव वालिया - जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी पूर्व विधायक जयपाल सिंह, पूर्व विधायक लालकृष्ण गांधी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी, चेयरमैन डीसीडीएफ कृष्ण कुमार पुण्डीर, चेयरमैन कॉपरेटिव राजपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कुँवरबीर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग तथा पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे
जिला प्रभारी प्रमोद कुमार दैनिक प्रधान टाइम