सहारनपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को सहारा दिया
भाजपा के सत्ता में आने पर रूका पलायन, हुआ विकास: योगी
नगर निकायों में विकास कराने वाले लोगों को जिताना है ताकि ट्रिपल इंजन
की सरकार बन सके: मुख्यमंत्री
फोटो परिचय (20 एसआरई-1 व 1ए)
सहारनपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में जनता का अभिवादन करते मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ व उपस्थित जनसमूह।
जनमत की पुकार (पारस चौधरी)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की
सरकारों ने अपराधियों को सहारा दिया। कैराना में पलायन इसी का कारण रहा
है। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से
आम जनता सड़कों पर आराम से घूम रही है तथा बदमाशा दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विजन देश व प्रदेश का चहुंमुखी
विकास कराना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां जनता रोड स्थित
महाराज सिंह कालेज के मैदान पर आयोजित निकाय प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर
मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें ऐसी
रही हैं जिन्होंने मुजफ्फरनगर दंगा और कैराना का पलायन कराया, लेकिन
भाजपा सरकार आने के बाद जिन लोगों ने कैराना से पलायन किया था वे लोग
वापस आ चुके हैं। पहले की सरकार में जगह-जगह कूड़ा व गंदगी के ढेर लगे
रहते हैं लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहारनपुर
के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाभ भी चमक रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर
प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया
तथा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि
सहारनपुर उत्तर प्रदेश का आखिरी जिला है। इस जिले को गंगा-यमुना का
आशीर्वाद मिला है। विकास का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा
सरकार के सत्ता में आने पर प्रदेश के विकास को पंख लगे हैं। अब सहारनपुर
के नौजवानों के पास अपना विश्वविद
दैनिक प्रधान टाइम्स
मंडल प्रभारी दीपक राणा