सहारनपुर से भारी तादाद में देहरादून महापंचायत जाते किसान भारतीय किसान यूनियन तोमर के आह्वान पर सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश भर से उत्तराखंड पहुंचे किसान।
दैनिक प्रधान टाइम्स
मंडल प्रभारी दीपक राणा
सहारनपुर से भारी तादाद में देहरादून महापंचायत जाते किसान
भारतीय किसान यूनियन तोमर के आह्वान पर सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश भर से उत्तराखंड पहुंचे किसान।
सहारनपुर से उत्तराखंड के जनपद देहरादून में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल के नेतृत्व में आज 26 नम्वबर को प्रदेशभर से किसान देहरादून परेड ग्राउंड के लिये महापंचायत मैं रवाना हुवे।
जिसको लेकर जनपद सहारनपुर सहित नगर क्षेत्र से संगठन के महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक व प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक के नेतृत्व मे सैकड़ों से भी अधिक भारतीय किसान यूनियन तोमर के सिपाई महापंचायत के लिए रवाना हुए महापंचायत को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक कार्यकताओं को पहुंचने का आह्वान किया था और स्वयं भी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र में बैठकों का आयोजन कर किसानों को सहारनपुर से सैकड़ों से भी अधिक की संख्या में जोश भरने का कार्य किया था।
प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुदेश पाल के नेतृत्व में आज हम सहारनपुर से उत्तराखंड के जनपद देहरादून परेड ग्राउंड में स महापंचायत जा रहे हैं। आरिफ मलिक ने बताया कि सरकार की गलत एवं किसान शोषणकारी नीति के कारण किसान आर्थिक रूप से परेशान है। बिजली के दाम सरकार लगातार बढ़ा रही है, बीज, दवाई के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान को उसके गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है, लेकिन सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है जिसको बिलकुल भी बर्दास्त नही किया जाएगा इसी को लेकर आज भाकियू तोमर के 5 राज्यों से किसान उत्तराखंड सरकार का घेराव करने जा रहे है ।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक ने कहा कि सरकार के रवैये के सामने किसान झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मनमाने बिजली बिल जारी कर कर्मचारी शोषण कर रहे हैं। बाजार में नकली बीज, खाद आदि धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
इस दौरान महानगर कमेटी ने देहरादून महापंचायत मे पहुंचने वाले किसानों के जलपान की व्यवस्था सड़क दुधली कार्यलय पर नगर क्षेत्र के किसान महापंचायत में पहुंचने के लिए एकत्र हुए और सभी ने नारों की हुंकार के साथ मनोहरपुर मैं पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक, जिला अध्यक्ष अभिषेक कांबोज, मण्डल अध्यक्ष बीरेंदर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष पारित उपाध्याय के काफिले के साथ मिलकर देहरादून महापंचायत के लिए सहारनपुर मनोहरपुर से किसानो नें कूच किया।
इस दौरान नगर पदाधिकारियों में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष अंकित सैनी, महानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सावेज चौधरी, महानगर कोषाध्यक्ष वासिब मलिक, उपाध्यक्ष बुरहान, महानगर संरक्षक अब्दुल हन्नान, मीडिया प्रभारी महेंद्र अरोड़ा, महानगर महासचिव फैजान मलिक, महानगर उपाध्यक्ष जावेद मलिक, नगर उपाध्यक्ष संदीप सहगल, सहजाद मलिक एहसान , साम, प्रीतम, सिखाब, सल्ल, जॉनी, नीटू, नरेश, आसिफ, अमजद, पंकज योगी, भोला आदि मौजूद रहे।