भारतीय किसान यूनियन तोमर ने कलेक्ट्रेट में किया मासिक मीटिंग का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष चौ० सुदेशपाल ने कहा कि बजाज शुगर मील का पिछले वर्ष का गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए वरना भारतीय किसान यूनियन (तोमर) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
भारतीय किसान यूनियन तोमर ने कलेक्ट्रेट में किया मासिक मीटिंग का आयोजन
सहारनपुर। भाकियू तोमर सभा का आयोजन जिला सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। सभा की अध्यक्षता दिलशाद प्रधान ने की। सभा का संचालन प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौ० सुदेशपाल ने कहा कि बजाज शुगर मील का पिछले वर्ष का गन्ने का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए वरना भारतीय किसान यूनियन (तोमर) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
सभा को आगे सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चौ० विरेन्द्र सिंह ने कहा कि साल में चक 399 का मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए--
सभा को आगे संबोधित करते करत हुए जिला अध्यक्ष एड. अभिषेक काम्बोज ने कहा कि किसानो के ट्यूबवेल पर जो मीटर लगाए जा रहे है उन पर रोक लगाई जाए। प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने कहा कि ग्राम भटपुरा में जो शमशान घाट है उसके जाने के लिए सरकारी चकरोड़ का निर्माण कराया जाए व ग्राम नागल, व टोडामानसिह और मनोहरपुर के अंडरपास तक का निर्माण कराया जाए। तहसील प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि गाँवो में घूम रहे आवारा जानवरो को पकड़ने के लिए टिम लगाई जाए। महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक नें कहा की कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक अल्पसंख्यको की स्कॉलरशिप जो सरकार ने बंद की है वह बहाल की जाए।
कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान, प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक, नरेश लाला, फरमान प्रधान, पारित उपाध्याय, उसमान मलिक महानगर अध्यक्ष, हसीन जिला उपाध्यक्ष, सरफराज, अभिमन्यु, जितेन्द्र चौधरी, अकम, शमिद, भकानूद, वाजिद अली