विनोद जोशी को निर्विरोध चुना गया भारतीय पत्रकार यूनियन रजि० का राष्ट्रीय अध्यक्ष
पीयूष चौहान
हरिद्वार/दिल्ली: हिन्दुस्तान के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार यूनियन भारतीय पत्रकार यूनियन की बैठक दिल्ली के एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक प्रतिपक्ष संवाद श्री विनोद जोशी सर्वसम्मति से चयनित हुए । इस अवसर पर कई राज्य के पत्रकारो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आपको बता दें कि भारतीय पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हित में कार्य करने के रूप में विख्यात है। अपने निजी प्रयासों तथा अपनी शक्तियों के द्वारा पत्रकार साथियों के हितों की पूर्ति के लिए हर संभव मदद के लिए भारतीय पत्रकार यूनियन सदैव तत्पर रहता है। पत्रकार साथियों के लिये निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, निःशुल्क विधिक सहायता की विशेषता ने सुदीर्घ राज्यो तक में संगठन को दृढ़ता से स्थापित किया हैं वही नियमित पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम, धार्मिक सद्भाविक आयोजन, विश्व की आधी आबादी महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम के साथ महिला पत्रकारो की सहजता के लिये विशेष विंग का गठन आदि नीती गत कर्मो के माध्यम से भारतीय पत्रकार यूनियन अपने राष्ट्रीय दायित्व का भी पूर्ण पालन करता रहा हैं। पत्रकार साथियों के आपसी सहयोग तथा बेहतर तालमेल से समस्या का तत्काल निराकरण करने में देशव्यापी नेटवर्क महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसी के साथ परिवार रूपी यूनियन का प्रत्येक सदस्य आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर भारतीय पत्रकार यूनियन के लिये समर्पित हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने के पश्चात विनोद जोशी के द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि यह संगठन पत्रकार जगत के हित के लिए पूरे देश में कार्य कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संगठन में लगातार सभी पत्रकारों का जुड़ना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसके चलते पत्रकार जगत में कार्य कर रहे सभी पत्रकार बंधुओं के लाभ हेतु कार्य करने में सहायता मिलेगी तथा एकजुट होकर सभी पत्रकार कार्य करेंगे तो आने वाले समय में पत्रकार जगत के हित में कार्य करने हेतु सरकार के समक्ष भी अपनी बातों को रखा जा सकेगा। इसके पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय पत्रकार यूनियन के द्वारा आने वाले समय में बहुत जल्द पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।