पथरी पुलिस के द्वारा अशोका इंटरनेशनल एकेडमी में चलाया गया उत्तराखण्ड पुलिस ऐप जागरूकता अभियान
पीयूष चौहान
हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को अशोका इंटरनेशनल एकेडमी अम्बूवाला हरिद्वार में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल की अध्यापिकाओं को यातायात, नशीले पदार्थ के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा संबंध में जागरूक किया गया।
दरअसल महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग लगातार सजग दिखाई दे रहा है जिसके लिए जगह जगह पर पहुंचकर थाना पथरी की टीम लगातार महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के साथ साथ गौरा शक्ति ऐप के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे है इसी कड़ी में अशोका इंटरनेशनल एकेडमी में थाना पथरी की ओर से महिला कांस्टेबल शशी बाला एवं कांस्टेबल दीपक कुमार ने एकेडमी की अध्यापिकाओं को उक्त विषयों के विषय में जागरू किया।साथ ही उनको बताया गया कि यातायात के उल्लंघन करने पर किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नशीले पदार्थों का सेवन करने से उनके दुष्प्रभाव के विषय में बताया गया ।वही कांस्टेबल दीपक कुमार ने साइबर सेल से होने वाली ठगी व उनके दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर एकेडमी के चेयरमैन मनीष चौहान ने पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान से महिलाओं की सुरक्षा में इजाफा होगा साथ ही ऑनलाइन ऐप के माध्यम से जनता और पुलिस प्रशासन के बीच की दूरी कम हो जायेगी।