हरिद्वार विधायक के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी बधाई
सबसे तेज़ प्रधान टाइम्स
फुरकान अंसारी
हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं वर्तमान विधायक हरिद्वार मदन कौशिक के आवास पर जाकर उनको जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार विधायक की विनम्रता, समर्पण और विपरीत हालात में उनकी अदम्य भावना और गरिमा ने प्रदेश के लोगों को प्रेरित किया है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस दौरान अनीश गौड़ प्रदेश महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड एवं मोहम्मद युसूफ मलिक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड एवं इंजीनियर अनीश भाजपा कार्यकर्ता एवं इसरार अल्वी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , पार्षद हारून खान, मंडल अध्यक्ष एजाज हसन, मोहसिन मंसूरी, शाहनवाज सलमानी,हाजी मुकर्रम अली , हाजी जमशेद ख़ान, नसीम सलमानी, शाहनवाज अब्बासी, शाहबाज हसन, पप्पन कुरैशी ,गुलफाम पीर जी,गुलाम साबिर,शादाब कुरैशी आदि मौजूद रहे।