गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी महोत्सव
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
नवीन जुनेजा / मनीषा सूरी
हरिद्वार। लोहड़ी सिखों का प्रमुख पर्व है। शुक्रवार को गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी में सभी सिखों ने मिलकर लोहड़ी प्रज्वलित की और प्रसाद का वितरण किया। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज और अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे और सब ने मिलकर लोहड़ी पर्व को मनाया। साथ ही भजन कीर्तन और पाठ भी किया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष हरजीत सिंह दुआ,उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चावला,सचिव गजेंद्र सिंह,हरिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।