G20 की विश्व बैठक भारत में होने पर प्रत्येक नागरिक अपने आप को महसूस कर रहा है गौरवान्वित:आशा नौटियाल
G20 की विश्व बैठक भारत में होने पर प्रत्येक नागरिक अपने आप को महसूस कर रहा है गौरवान्वित:आशा नौटियाल
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
सचिन शर्मा
हरिद्वार।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम सभा हरिपुर कला के गीतानंद गंगा घाट पर g20 सम्मेलन के तहत भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा द्वारा रंगोली चित्र बनाकर एवं महिलाओं के द्वारा गोष्टी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान में महिला समूह एवं पंचायत सदस्यों के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ प्रदेश मंत्री रीता चमोली का फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नॉटियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में G20 का नेतृत्व भारतवर्ष कर रहा है उन्होंने कहा कि भारत शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है या प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का विषय है यह वैश्विक मंच भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाने की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ में प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए भी गर्व का विषय है कि यहा पर g20 की बैठक होने जा रही है आशा नौटियाल ने कहा कि भारत के लिए इस पायदान तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था इसके लिए हमारा देश एक कठोर दौर से गुजरा जिसमें कोविड-19 वैश्विक महामारी भी सामने आई और साथ में अनेक चुनौतियों का सामना भी देश ने किया।कार्यक्रम संयोजक हरिपुर कला प्रधान गीतांजलि जखमोला ने कहा की g20 का बैठक का सम्मेलन उत्तराखंड एवं ऋषिकेश के अंतर्गत होना हमारे लिए गौरव की बात है प्रत्येक महिला इस कार्यक्रम के लिए बहुत उत्साहित हैं जिसमें सार्वजनिक स्थानों में रंगोली बनाकर g20 विशाल लोगों बनाया जाएगा मंदिर बाजार पार्कों में रंगोली से सजाया जाएगा इस अवसर महिलाओं द्वारा g20 का विशाल लोगों बनाया गया और हाथों में G20 की तकिया पोस्टर तिरंगा लेकर हर्ष और उत्साह से भारत माता की जय का नारा लगाया गया। ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल प्रदेश महामंत्री गीता रावत ,प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़,प्रदेश मंत्री रीता चमोली,विधायक प्रतिनिधि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र राठौर, रंजना चतुर्वेदी,मनु रावत, रेणु शर्मा,अनामिका, रूबी बेगम ,आमरीन, मोनिका यादव, ममता अग्रवाल, शर्मिला बगवाड़ी, पूनम चौहान, संगीता गिरी, सुचिता ध्यानी,शालिनी यादव, , प्रीति, सोनिया, नीति वर्मा,हरिपुर कला के ग्राम पंचायत सदस्य मृदुला गौनियाल पूजा गवार्डी महिला मंगल दल की अध्यक्ष सीमा शर्मा रीता चमोली मीनू रावत रेनू शर्मा धर्मेंद्र गावड़ी मनोज शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।