मायापुर में हुआ तीनों मंडलों के अध्यक्षों का जोरदार स्वागत
मनोज ननकानी
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होने के बाद उनके स्वागत करने वालों का तांता लगा हुआ है इसी क्रम में मायापुर व्यापार मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीनों मंडलों के अध्यक्षों का स्वागत किया। मायापुर क्षेत्र के भाजपा युवा नेता भोला शर्मा वह भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद के नेतृत्व में हरिद्वार के तीनों भाजपा मंडलों के अध्यक्षों उत्तरी हरिद्वार से तरुण नैयर, मध्य हरिद्वार से राजेश शर्मा व कनखल से हीरा बिष्ट का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रशेखर कुर्ल, पंचपुरी रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष व भाजपा नेता राजू मनोचा, मनोज ठाकुर, शिवम ठाकुर, मोना त्यागी, विनय निगम,वाशु, सतीश सेंथवाल, इंद्रजीत सिंह बेदी व सौरभ शर्मा आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।