स्वागत सामाजिक संस्था ने 74 वा गणतंत्र दिवस बढे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
प्रिंस अग्रवाल
हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था ने 74 वा गणतंत्र दिवस बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी संस्था के कोषाध्यक्ष तबस्सुम सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। नसीम सलमानी ने छात्रा को संबोधित करते हुए बताया कि हमे आजादी कैसे मिली और कैसे संविधान का निर्माण हुआ। जिसकी बदौलत आज हम सभी स्वतंत्रता से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक बनना चाइये और अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकर्मो में प्रतिभाग किया एवं मिष्ठान वितरण की गई। इस दौरान महक सिद्दीकी, सानिया सिद्दीकी, रितु, करिश्मा, तानिया आंचल, कोमल, ललिता, मंजू, पूजा, रूपा, स्वाति, तनु मौजूद रहा।