बी०पी०एच०ओ० उत्तराखंड महिला इकाई ने प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे माता की जयंती ग्राम हरिद्वार में धूमधाम से मनाई
बी०पी०एच०ओ० उत्तराखंड महिला इकाई ने प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे माता की जयंती ग्राम हरिद्वार में धूमधाम से मनाई
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
मनीषा सूरी /पीयूष सूरी
हरिद्वार।भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि० उत्तराखंड महिला इकाई द्वारा ग्राम फेरुपुर, हरिद्वार में प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे माता जी की जयंती पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक मा० अनुपमा रावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता धर्म जागरण समन्वय उत्तराखंड के प्रांत प्रमुख आदरणीय ऋतुराज भाई साहब एवं विशिष्ट अतिथि मुनेश पाल प्रदेश मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता बसन्ती देवी प्रजापति ग्राम प्रधान अकोढा खुर्द ने की एवं संचालन मोनिका रोधिया प्रजापति प्रदेश महामंत्री BPHO ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं तस्वीरों के माल्यार्पण द्वारा किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव BPHO सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के लिए संगठन समूचे भारत मे अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहा है। हमें अपने महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिये और उनके बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिये। मुख्य वक्ता आदरणीय ऋतुराज ने सनातन धर्म एवं संस्कृति की उपयोगिता विषय पर मार्गदर्शन किया। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान महिलाओं की जागरूकता के बिना संभव नहीं है प्रजापति समाज बहुत ही सीधा सच्चा एवं धर्मपरायण समाज है।प्रदेश मंत्री श्रीमति प्रीति गोला जी श्रीयादें माता की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि श्रीयादे माता ने भक्त प्रहलाद को हरी सुमिरन की शिक्षा दी थी। प्रदेश संयोजिका शालिनी आर्य प्रजापति एवं सुमन प्रजापति जिलाध्यक्ष ऋषिकेश और उनकी टीम द्वारा बहुत सुंदर भजन संकीर्तन की प्रस्तुति की गई। गायक संदीप प्रजापति ने भी मनमोहक भजन की प्रस्तुति की। बसन्ती देवी प्रजापति ग्राम प्रधान ने कहा कि हमारा संगठन समाज की शिक्षा, साहित्य, राजनीति एवं आर्थिक दृष्टि से अपने समाज के मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा।कार्यक्रम के अंत मे श्रीयादे माता जी को भोग लगाकर सभी समाजजनों द्वारा आरती की गई। नवोदय वैदिक एकेडमी के प्रधानाचार्य अवनीश आर्य प्रजापति जी द्वारा अपने गांव फेरुपुर में समाज का सुंदर कार्यक्रम करवाने के लिए करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में नीलम प्रजापति प्रदेश मंत्री, ऋतु प्रजापति जिलाध्यक्ष हरिद्वार, पिंकी सिंहानिया प्रजापति संरक्षक, चित्र आर्य, वंदना आर्य, कविता प्रजापति, नेहा , अमित प्रजापति प्रधान कुम्हारगढ़ा, सर्वेश प्रजापति जिलाध्यक्ष BPHO, भेल महामंत्री रामलाल प्रजापति, महेश दक्ष प्रजापति प्रदेश मंत्री BPHO, अनिल प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति प्रधान फेरुपुर प्रजापति समाज, हनी प्रजापति, बनरपाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति, सुनील प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, शिवनेश गोला, साधुराम प्रजापति, सीताराम प्रजापति,सतपाल प्रजापति, सुधीर गोला, दीपक प्रजापति, इत्यादि उपस्थित रहे।