डॉ मनु शिवपुरी बनी जिला स्थानीय शिकायत समिति की अध्यक्ष
अमित अरोड़ा
हरिद्वार : डॉ.मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को उत्तराखंड शासन के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद हरिद्वार हेतु "जिला स्थानीय शिकायत समिति" का अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी में उत्साह देखा गया। मनु से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह अब महिलाओं की सुरक्षा हेतु और अधिक कार्य कर सकेंगी।यह कार्यभार उनके कार्यों को और गति प्रदान करने का कार्य करेगा। वह सदैव शोषित पीड़ित महिलाओ हेतु कार्य करती रहेंगी। गत वर्षो में मनु के द्वारा महिलाओं एवम् असहाय बच्चों के लिए बहुत कार्य किए जा रहे हैं।