राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हनी कथूरिया
हरिद्वार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द हो जाने के संबंध में पूरे भारत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं| उसी क्रम में बृहस्पतिवार को हरिद्वार बीएचईएल के गांधी उद्यान पार्क में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी कड़ी धूप में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हाथ में लेकर विरोध प्रकट करते हुए| कहा है कि भाजपा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है| और झूठे इल्जाम लगाकर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की है| कांग्रेस का कहना है| कि यह लोकतंत्र की हत्या है| इससे पूरे भारत का संविधान खतरे में है| भाजपा की इस तरह की तानाशाही रवैया से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी परेशान हैं| अगले वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं लगता है भाजपा सरकार को डर लग रहा है कि कहीं उनको आने वाले लोकसभा चुनाव में हार का मुंह ना देखना पड़े इसी वजह से बीजेपी, कांग्रेस को इकट्ठा होना नहीं देखना चाहती| इस कार्यक्रम में लक्ष्य चौहान, अशोक शर्मा, वरुण बालियान के साथ-साथ सैकड़ों से भी ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|