हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने अभिनव कौशिक
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार। हिन्दू युवा वाहिनी के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानन्द गिरी जी महाराज व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यानंद गिरी जी महाराज के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम सिंह राठौर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह भाई के द्वारा प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सुमित भरद्वाज , प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिनव कौशिक मीडिया प्रभारी अमित वर्मा प्रदेश महासचिव लक्की वर्मा जिला अध्यक्ष पंडित परमिंदर प्रदेश सचिव प्रिंस राजकुमार व प्रदेश मंत्री गौरव कुमार प्रदेश संगठन मंत्री संदीप चौहान कार्यालय प्रमुख महंत धीरज दास जी को बनाया गया
इसी क्रम में महिला प्रदेश कार्यकारणी में महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी चौहान प्रदेश सचिव साक्षी चौहान को नियुक्त किया गया इस अवसर पर रवि कुमार व राजन राठौर को प्रदेश कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई इस अवसर पर मुख्य अथिति डॉ विशाल गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरु माता साध्वी गंगादास जी का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात सभी ने अपने अपने पद संभालते हुए शपथ ली कि हम सभी हिन्दू युवा वाहिनी के कर्तव्यों के नियमों का पालन करेंगे एवं अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।