ब्रेकिंग न्यूज़
1 . वार्षिक कला प्रदर्शनी "अभिव्यक्ति" – “ कण-कण में राम “ 2 . मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी ठाकुर सर्वेश सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए बहादुरपुर जट्ट के ग्राम प्रधान 3 . कुहु गर्ग के आईपीएस बनने पर श्री वैश्य बंधु समाज ने बांटी मिठाईयां 4 . रोजगार हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका 5 . सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन मे उतरी पूर्व राज्यपाल और वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य 6 . देहरादून में दिवंगत कलाकार प्रह्लाद मेहरा की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन 7 . रेलवे कर्मचारियों के शत-प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन 8 . "परिजनों ने कराया नेत्रदान' "नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का 323 वां सफल प्रयास 9 . मतदान जागरूकता हेतु रैली का आयोजन 10 . संत महापुरुषों के प्रत्येक कार्य में होता है समाज का हित : महंत मुरारी दास 11 . आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई 12 . जीजीआईसी ज्वालापुर की छात्राओं ने किया शांतिकुंज व देसंविवि का शैक्षिक भ्रमण 13 . मतदान जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन 14 . जल ही जीवन का आधार जल बिन सब बेकार-डॉ अनुपमा गर्ग 15 . मतदान जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला एवं रैली का आयोजन 16 . श्री वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 17 . स्वर्गीय डॉक्टर नागेंद्र सिंह का 110वा जन्मदिन माल्यार्पण कर मनाया गया 18 . राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारियों के पंचकर्मीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 19 . पूर्णाहुति के साथ महारूद्र यज्ञ का हुआ समापन,भक्तों की भारी भीड़ रही मौजूद 20 . पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रवृत्ति संत की और भक्ति संघ की : डॉ. शैलेंद्र 21 . पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या मनोनीत 22 . शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत 23 . मतदान जागरूकता के लिए छात्रोंओ ने निकाली रैली 24 . गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ जनता के बीच जाना भाजपा की प्राथमिकता : आदेश चौहान 25 . रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक,अदा की जाएगी विशेष नमाज तरावीह 26 . संपूर्ण देश से 43 महिलाओं को अमृता शेरगिल महिला कलाकार सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया 27 . महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कांस्टेबल पूनम सौरियाल 28 . उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न 29 . विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से टिहरी विस्थापित कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य 30 . जांच में सिद्ध नहीं हुए साबिर पाक दरगाह प्रबंधक रजिया पर लगे आरोप,दोबारा संभाला पदभार 31 . नगर आयुक्त के समर्थन में आए निवर्तमान मेयर ने रूड़की विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप 32 . गुरु की भक्ति और शक्ति मुक्ति का आधार : संत बालकदास 33 . 220 किलो गौमांस के साथ गौकशी का आरोपी गिरफ्तार 34 . कार्यकर्ताओं से होती है पार्टी व पदाधिकारियों की पहचान : राजीव शर्मा 35 . विकास कार्यों के लिए नवोदय नगरवासियों ने जताया राजीव शर्मा का आभार 36 . आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्षदों ने बनाई रणनीति 37 . रानीपुर विधायक ने शुरू कराया एक करोड़ से अधिक लागत की सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य 38 . जीजीआईसी ज्वालापुर में 12वीं की छात्राओं को समारोहपूर्वक दी गई विदाई 39 . भाजपा शासन में जनता को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ : राजीव शर्मा 40 . 18 फरवरी को स्वरोजगार नारी सम्मेलन आयोजित करेगा छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट 41 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 42 . उत्तराखंड विधानसभा से पास यूसीसी बिल पूरे देश को राह दिखाएगा : राजीव शर्मा 43 . निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 44 . रुड़की में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड 45 . सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही सरकार : विशाल बिरला 46 . मसूरी शहर की विकास योजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली बैठक 47 . राष्ट्र निर्माण में शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका : स्वतंत्र कुमार 48 . श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया महाराज अग्रसेन स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 49 . भेल ओ.बी.सी.एसोसिएशन ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती 50 . पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी केंद्र सरकार : अजय भट्ट

विश्वप्रसिद्ध अलकनंदा भागीरथी संगम देवप्रयाग

विश्वप्रसिद्ध अलकनंदा भागीरथी संगम देवप्रयाग

सबसे तेज प्रधान टाइम्स                                                 

 गबर सिंह भंडारी                                                                             

श्रीनगर गढ़वाल। आज नरी लाल निर्वेद के माध्यम से उनकी लिखी गयी किताब प्रेरणा पुंज भी हैं संगम से हम पंच प्रयाग की सीरीज़ आरम्भ कर रहे हैं ।इस पुस्तक में ऋषिकेश से श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ के बीच पड़ने वाले नदियों के होने वाले संगमों के बारे में बताया गया है। जो कि तीर्थ यात्रियों के लिए जानकारी प्राप्त करने का अच्छा साधन सिद्ध होगी। आज हम सबसे पहले पड़ने वाले संगम जिसे देवप्रयाग संगम भी कहते हैं। उसी के बारे में आपको जानकारी देंगें।

देवप्रयाग-  

ऋषिकेश से श्री बद्रीनाथ की यात्रा आरम्भ करने से लगभग 70 किमी की दूरी पर बसा शहर आता है देवप्रयाग। जो अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर स्थित है। अलकनंदा नदी जो कि विष्णु स्वरूप है ,और भागीरथी नदी जो कि पवित्र गंगोत्री स्थान से निकलती है।देवप्रयाग तीन पर्वतों के मध्य बसा हुआ है । उत्तर में स्थित पर्वत को दशरथांचल पर्वत,पूर्व में नरसिंह पर्वत और जबकि खुद देवप्रयाग गृद्ध पर्वत पर बसा है। अर्थात पूरा देवप्रयाग दशरथांचल ,नरसिंह अंचल और गृद्ध अंचल पर्वत पर बसा हुआ है।इसमें अलकनंदा और भागीरथी नदियों की धाराएं अलग अलग बहकर आती हैं। अलकनंदा और भागीरथी नदियां यहीं पर आकर मिलती हैं ।जिन्हें देवप्रयाग संगम नाम से पुकारा जाता है। जबकि इसी संगम मिलन के बाद यह नदी विश्व प्रसिद्ध नदी गंगा नदी कहलाने लगती है। इन्हीं दो नदियों के संगम पर और उपरोक्त तीनों पर्वतों के ढ़लान पर देवप्रयाग बसा हुआ है। देवप्रयाग का नाम देवशर्मा नामक ऋषि के नाम पर पड़ा है। कहते हैं कि सतयुग में देवशर्मा नामक ऋषि ने अपनी कठोर तपस्या से भगवान विष्णु को अति प्रसन्न किया  तत्पश्चात  भगवान विष्णु नर उनको दर्शन दिए और वर मांगने के लिए कहा।तो देवऋषि ने कहा कि मैं आपको रामस्वरूप के रूप में देखना चाहता हूं।तब उस क्षेत्र का नाम सुदर्शन क्षेत्र था।भगवान विष्णु ने उनसे कहा कि जब मैं रावण का वध करके उत्तराखंड में आऊंगा तब मैं आपको फिर दर्शन दूंगा, तब इस क्षेत्र का नाम आपके नाम से जाना जाएगा। तत्पश्चात ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए गुरु वशिष्ठ की आज्ञा के अनुसार भगवान राम यहां आए और यहीं तपस्या करने लगे। तब से इस क्षेत्र का नाम देवप्रयाग पड़ गया।मान्यता है कि राजा दशरथ ने हिंसक पशु के भ्रम में यहां मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार को शब्दभेदी तीर से मार डाला था।प्रायश्चित स्वरूप राजा दशरथ यहां तप करने लगे थे ।इस कारण यहां का एक पर्वत दशरथ पर्वत कहलाता है। केदारखंड के अनुसार इसे सभी तीर्थों से स

सर्वोत्तम तीर्थ कहा गया है। अयोध्या मथुरा काशी द्वारका सेतु बंधक कांची गया कुरुक्षेत्र क्षेत्रम badyyarsham एवच

गंगाद्वारम पर्यगशर्मायक्षेत्र तदैव च।देवप्रयाग तीर्थ च तीर्थनाम तीर्थमुत्तमम।

अर्थात अयोध्या ,मथुरा, काशी,द्वारिका,रामेश्वरम, कांची,कुरुक्षेत्र, बद्रीनाथ, हरिद्वार, प्रयाग,माया क्षेत्र तीर्थों में देवप्रयाग तीर्थ उत्तम तीर्थ है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के कटाव से दो कुण्ड बन गए हैं। अलकनंदा नदी वाले कुण्ड को वशिष्ठ कुण्ड और भागीरथी नदी वाले कुण्ड को ब्रह्म कुण्ड कहा जाता है।यहां पिंडदान आदि कर्म किये जाते हैं।पिंडदान करने हेतु देवप्रयाग को गया से भी श्रेष्ठ माना गया है।

ये कृतं पिंडदान हि तीर्थ देवप्रयाग एक

पितृ कार्य मुनि श्रेष्ठ

कर्तव्यम न हि विहाते

गरयार्यम संशय ।

अर्थात देवप्रयाग में जिसने पिंडदान किया है उसका पितरों के प्रति कोई कर्तव्य शेष नहीं रह जाता।गया में पिंडदान करने से करोड़ों गुना फल देवप्रयाग में पिंडदान करने से प्राप्त होता है। देवप्रयाग पांचों महादेवों आदि विश्वेश्वर, तारकेश्वर ,धनेश्वर,तुन्दीश्वर,एवम विल्वेश्वर से घिरा हुआ है।

समुद्रतल से ऊंचाई देवप्रयाग समुद्रतल से लगभग 549 मीटर की  ऊंचाई पर स्थित है।

दर्शनीय स्थल देवप्रयाग में भगवान श्री रघुनाथ का अदभुत शिल्प का मंदिर स्तिथ है। आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित इस मंदिर मे भगवान रघुनाथ की साढ़े 6 फिट की ऊंची आकर्षक मूर्ति स्थापित है।

यहां अधिकतर बद्रीनाथ धाम के पंडित लोग निवास करते हैं।वर्षों पूर्व जब आवागमन के साधन नहीं थे और पूरी यात्रा पैदल ही तय करनी पड़ती थी तो देवप्रयाग यात्रियों के लिए एक मुख्य पड़ाव हुआ करता था।

हरिद्वार ऋषिकेश से दूरी     

हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी 24 किमी लगभग और देवप्रयाग से तक इसकी दूरी हरिद्वार से लगभग 95 किमी है। यहाँ तक आवागमन के रूप में बस जीप टैक्सी कार आदि वाहनों से आया जा सकता है।देवप्रयाग में रेलवे लाईन की कोई व्यवस्था नहीं है।

मौसम घाटी में बसे होने के कारण यहां का मौसम गर्म है। किंतु वर्ष के पांच महीने सितंबर ,अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर  जनवरी  में ठंड का प्रकोप रहता है।




You Might Also Like...
× उत्तरी हरिद्धार
मध्य हरिद्धार
ज्वालापुर
कनखल
बी एच ई एल
बहादराबाद
शिवालिक नगर
उत्तराखंड न्यूज़
हरिद्धार स्पेशल
देहरादून
ऋषिकेश
कोटद्वार
टिहरी
रुड़की
मसूरी