अतुल गोसाई उपाध्यक्ष व अजय अरोड़ा बने प्रदेश व्यापार मंडल के जिला संगठन महामंत्री
रिकी अरोड़ा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला महामंत्री राजेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष - अतुल गोसाई, जसवंत बिष्ट,रजनीश गर्ग ,जिला महामंत्री संगठन-अजय अरोड़ा,जिला कोषाध्यक्ष - दीपचंद,जिला प्रवक्ता -मनोज सिरोही,जिला मीडिया प्रभारी- हरजीत सिंह रिक्की,जिला सचिव - सागर कुमार,मनीष जैन,नरेंदर चौहान,पंकज कुमार जिला सयुक्त सचिव - रमेश खरोला,राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय , उमेश धनगर ,संगठन मंत्री -जय किशन,राम मोहन शर्मा, श्याम कुमार,जिला कार्यकारिणी सदस्य - रामकिशोर अग्रवाल, सोनल गर्ग, नितीश मल्होत्रा,प्रदीप अग्रवाल, घनश्याम सेक्सेना बनाये गए।
जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा की सरकार व्यापारियों की समस्याओ को लेकर गंभीर नहीं है पूरा व्यापारी वर्ग पोड टैक्सी व् कॉरिडोर को लेकर विरोध कर रहा है परन्तु सरकार ने व्यापारियों के विरोध का अभी तक संज्ञान नहीं लिया, हरिद्वार का व्यापारी अब बड़े आंदोलन की और बढ़ रहा है किसी भी रूप में कॉरिडोर व् पोड टैक्सी शहर व् बाज़ारो में नहीं बनने दिया जाएगा।