तुलसी मानस मंदिर में उत्तराधिकार पट्टाभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
शिव प्रकाश शिव
हरिद्वार। 1 जून 2023 को तुलसी मानस मंदिर भूपतवाला हरिद्वार में उत्तराधिकार पट्टा अभिषेक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ तुलसी मानस मंदिर के संस्थापक वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ,ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने परम शिष्य श्री कामेश्वर पुजारी जी को अपना उत्तराधिकारी चादर विधि पट्टा अभिषेक कार्यक्रम हरिद्वार के मठ मंदिर अखाड़ो आश्रमों के महामंडलेश्वर महंत महंत संतों की मौजूदगी में संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी हरि चेतनानंद महाराज ने कहा गुरु शिष्य परंपरा आश्रम मठ मंदिर अखाड़ों की प्राचीन परंपरा है एक गुरु अपने योग्य शिष्य को अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुनकर उसे अपना दायित्व सौंपकर अपने संस्थानों को आगे बढ़ाने के दायित्व का निर्वहन करता है इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य पीठाधीश्वर परम पूज्य कैलाशानंद महाराज ,ने कहा संतों का कार्य भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाना है विश्व भर में सनातन की परंपरा को और मजबूत प्रखर करते हुए वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज, ने सनातन परंपरा को विश्व में फहराया कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्री कमलेशानंद महाराज ने कहा संत ही भक्तों को सत्य का मार्ग दिखा कर उन्हें आत्ममंथन करा कर हरि से मिलने का मार्ग दिखाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य ललितानंद महाराज ने कहा सनातन परंपरा विश्व की सबसे बड़ी एवं प्रभावशाली प्रखर प्रतिभा है जिसे ग्रहण करने के लिए विश्व भर के लोग आतुर हैं वह इन्हीं मठ मंदिर आश्रमों से होकर निकलती है जहां विश्व भर के भक्तजन अपनी आस्था लेकर आते हैं वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज के उत्तराधिकारी कामेश्वर पुजारी महाराज, ने कहा गुरु ज्ञान का सागर होते गुरु जी देते ज्ञान गुरु है सत्य की गाथा मेरे गुरु बड़े महान महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज ने कहा वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज, ने जगत को कल्याण का मार्ग दिखाया अब उनके परम शिष्य कामेश्वर महाराज इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर परम पूज्य संजय गिरी जी महाराज ने कहा गुरु मनुष्य का आत्ममंथन कर उसे मिट्टी से सोना बना देते हैं गुरु की आज्ञा का अनावरण करते हुए जो भक्त आगे बढ़ता है उसे भविष्य में कभी कोई कठिनाई नहीं आती गुरु ज्ञान की पराकाष्ठा है ऐसे ही विद्वत महान संत है वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज ,,जिसने ऐसी परम विभूति का सानिध्य किया हो ज्ञान का पान किया हो उसका कल्याण तो स्वतः ही हो जाता है महाराज श्री के उत्तराधिकारी स्वामी कामेश्वर महाराज बड़े ही तेजस्वी तथा प्रतापी हैं वह गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान के माध्यम से विश्व भर में सनातन धर्म की परंपरा का पताका फहराएंगे महामंडलेश्वर परम पूज्य अभयानंद जी महाराज ने कहा गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं महामंडलेश्वर परम पूज्य यतींद्रानंद महाराज ,ने कहा जगत को सत्य का ज्ञान यह ऋषि मुनि ही कराते हैं साथ ही उन्हें ईश्वर की ओर ले जाते हैं सभी उपस्थित संत महापुरुषों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी कामेश्वर महाराज ,,तथा वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पुरी महाराज, को आज के इस पुनीत पावन पटा अभिषेक कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर हरिहर दास महाराज नारायण स्वरूप महाराज हरि ओम गौतम महाराज हरिहर दास ज महाराज कमलेशानंद महाराज महामंडलेश्वर ललितानंद ज महाराज चेतनानंद महाराज, विनोद महाराज अरविंद पुरी महाराज ,,रवि देव शात्री , स्वामी ऋश्वीरानंद महाराज स्वामी चिन्मयानंद महाराज विद्या चंद महाराज, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज स्वामी यतींद्रा नंद गिरि , महाराज सतपाल, जयराम पीठाधिश्वरब्रह्मचारी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्म चारी, महंत रघुवीर दास महाराज, जय रामदास जी महाराज , श्याम गिरी महाराज कोतवाल कालीचरण , सहित भारी संख्या में संत महंत तथा भक्तगण उपस्थित थे उपस्थित थे।