उदय भारत सिविल सोसायटी ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश
गौरव अरोड़ा
हरिद्वार। उदय भारत सिविल सोसायटी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। उदय भारत सिविल सोसायटी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु 1972 में इसकी शुरुआत हुई थी। पर्यावरण दिवस बनाने का उद्देश्य हमारे आसपास नदी तालाबों जंगलों पहाड़ों पशु पक्षियों मिट्टी के आदि का संरक्षण करना ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्रदूषण रोकने के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय निवासियों की भी जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने निजी जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाएं। आज विकास के नाम पर वृक्षों को काटा जा रहा है जिससे कई बीमारियां उत्पन्न हो रही है। यदि हमें अपना भविष्य संरक्षित करना है तो हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना आवश्यक है। उदय भारत सिविल सोसायटी निरंतर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सोसायटी के संस्थापक सदस्य हेमा भंडारी, अनिल सती, धीरज पीटर ,मयंक गुप्ता, एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल ,यशपाल सिंह चौहान ,अनुज कुमार एवं राजेंद्र भंडारी मौजूद रहे।