सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष से सफाईकर्मियों की समस्याएं हल कराने की मांग
सचिन शर्मा
हरिद्वार। 5 जून 2023 को सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष डॉ अंजना पवार ने जिला सभागार रोशनाबाद हरिद्वार में प्रदेश के सफाई मजदूरों की समस्याओं के निदान हेतु जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सफाई मजदूर से संबंधित सभी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया और उनसे कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस रजिo राष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र तेश्वर एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कर्मचारियों के संबंध में समस्याओं का ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बताया की प्रदेश के सफाई मजदूरों के पद को मृत कैडर में डालकर समाप्त कर दिया गया। कर्मचारियों को आउटसोर्स रखकर उनका मानसिक शारीरिक शोषण किया जा रहा है व संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा मलकानी कमेटी की संस्तुति पर बनाए गए आवासों का मालिकाना अधिकार कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी प्रदेश की निकायों कर्मचारियों को जो आउटसोर्स पर लगे हुए हैं और अन्य विभागों में भी लगे हुए हैं उनको ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है। सफाई सुपरवाइजर एवं कार्यवाहक सफाई सुपरवाइजरो सफाई निरीक्षक की भाती वाहन भत्ता किया जाए। पर्यावरण मित्रों की पदोन्नति में 50% विभागीय स्तर पर पर्यावरण मित्रों से भरी जाए। कर्मचारियों का वर्षों से बंद पड़ा बीमा चालू किया जाए। वर्षों से कार्यरत संविदा,अनुचर,हेल्पर, लाइनमैन, ड्राइवर,लिपिक कर्मचारियों को नियमितीकरण किया जाए। मृतक आश्रितों के परिवारों की नियुक्ति में परिवार में संविदा कर्मचारी की वजह से नियुक्ति नहीं दी जा रही है संविदा कर्मचारी से इस्तीफा लिया जा रहा है इसको स्पष्ट करते हुए नियुक्ति दी जाए। उत्तराखंड प्रदेश की स्थापना से पूर्व के पदों को बहाल कर संविदा आउटसोर्स मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों को वरिष्ठा कर्म के अनुसार नियुक्तियां दी जाए आदि कर्मचारियों की समस्याओं को अध्यक्ष को बताया और प्रदेश सरकार से वार्ता कर निदान कराने का संगठन के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया।
बैठक में अशोक तेश्वर नरेश चनियाना राजेंद्र चौटाला,प्रवीण तेश्वर, आत्माराम बेनीवाल,राजेश छाछर, मनोज छाछर प्रवीण कुमार बलराम चौटाला,दीपक तेश्वर,प्रमोद बिरला, आनंद कांगड़ा,मोंटी, किशोर,संजय पीवाल, कपिल,धर्मेंद्र, आशीष कालरा, अनमोल बिरला, कुलदीप चंचल आदि भारी संख्या में कर्मचारी भी उपस्थित थे।