प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प ले हर व्यक्ति : हरेंद्र चौधरी
सबसे तेज प्रधान टाइम्स
शोएब राणा
हरिद्वार। ग्राम जमालपुर कलां के प्रधान हरेंद्र चौधरी ने पौधे लगाकर और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए मनाया “विश्व पर्यावरण दिवस”। ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वछता के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।पृथ्वी पर जीवन के लालन-पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। पर्यावरण पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष एक पेड़ लगाने का दृढ़ संकल्प जरूर लेना चाहिए। स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण की महत्ता बताकर और “पर्यावरण स्वस्थ तो हम सब स्वस्थ” का नारा देकर लोगों में जागरूकता को बढ़ाया। प्रधान ने कहा कि हर व्यक्ति को समाज-कल्याण में योगदान अवश्य देना चाहिए।
इस मौके पर उप प्रधान नीरज कुमार, मंडल महामंत्री शाहनवाज शाह,मोहित कुमार, प्रवीण कुरिल, सैफ़ अली, गंगाशरण व अन्य उपस्थित रहे।